उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को हुए उपचुनाव के परिणामों की आज सुबह से मतगणना शुरू हो गई है। इन सीटों पर कुल 49.3 प्रतिशत मतदान हुआ था, और मतगणना के शुरुआती रुझान में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को कई सीटों पर बढ़त मिल रही है। हालांकि, समाजवादी पार्टी (सपा) और अन्य विपक्षी दलों ने आरोप लगाया था कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान प्रशासन और पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए गए थे, और कई जगहों पर हिंसा और हंगामे की खबरें भी आईं थीं। कुछ पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड भी किया गया था, लेकिन अब सभी की नजरें मतगणना पर टिकी हैं|
सीसामऊ सीट से सपा की बढ़त बरकरार
सीसामऊ में 11वें राउंड की गिनती खत्म सपा की नसीम सोलंकी 22398 वोट से आगे सपा की नसीम सोलंकी को 48990 वोट मिले





