महाराष्ट्र: देवेंद्र फडणवीस को मिलेगी कुर्सी! आज महायुति की बैठक में होगा फैसला

 महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति गठबंधन ने शानदार जीत हासिल की है, और इसके बाद से यह सवाल चर्चा का केंद्र बन गया है कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। महायुति गठबंधन ने 288 में से 235 सीटों पर जीत दर्ज की, जिसमें भाजपा ने अकेले 132 सीटों पर कब्जा किया। इस परिणाम के बाद भाजपा के मुख्यमंत्री बनने की संभावना प्रबल हो गई है, लेकिन सीएम के नाम पर काफ़ी विचार-विमर्श हो रहा था।

फडणवीस को मिल सकती है सीएम की कुर्सी

महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मुख्यमंत्री पद की दावेदारी को लेकर सबसे अधिक चर्चा है। भाजपा के ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद फडणवीस को राज्य का अगला मुख्यमंत्री बनाने की मांग तेज हो गई है। देवेंद्र फडणवीस ने 2014 से 2019 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया था और 2019 में भी कुछ समय के लिए मुख्यमंत्री बने थे। भाजपा के अंदरखाने से मिल रही जानकारी के अनुसार, पार्टी फडणवीस के नाम पर गंभीरता से विचार कर रही है, और अब यह संभावना जताई जा रही है कि फडणवीस को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।

Related Posts

अपनी सरकार के पुलिसकर्मियों को UP के मंत्री की खुली धमकी, 7 पुलिस वालों के हाथ-पैर तुड़वाकर….

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद ने सुल्तानपुर के चांदा के मदारडीह गांव में एक सभा को संबोधित करते हुए अपनी ही सरकार के पुलिसकर्मियों को खुलेआम…

UP में 16 IPS अफसरों का ट्रांसफर,अंजली विश्वकर्मा एडीसीपी कानपुर कमिश्नरेट बनीं

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. लखनऊ, प्रयागराज सहित अन्य जिलों के16 आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर कर दिया गया है. इनमें कुछ अफसरों को उसी जिले में प्रमोशन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *