आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव (Chronic Stress) एक आम समस्या बन गई है। चाहे वो बच्चे हों, कामकाजी लोग हों या घर की जिम्मेदारियां निभाने वाली महिलाएं! हर कोई किसी न किसी कारण से ज्यादातर समय स्ट्रेस में महसूस करता है। यह स्ट्रेस अक्सर टेम्परेरी होता है, लेकिन जब यह लंबे समय तक बना रहता है, तो इसे क्रोनिक स्ट्रेस कहा जाता है।
डॉक्टर्स के मुताबिक, क्रोनिक स्ट्रेस हार्ट हेल्थ के लिए बेहद खतरनाक है। यह हाई ब्लड प्रेशर, दिल की धड़कन बढ़ने और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ा सकता है। लंबे समय तक तनाव में रहने से हार्ट डिजीज (Heart Disease), दिल का दौरा और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है







