सर्दियों के मौसम में अपनी सेहत को बनाए रखना थोड़ी चुनौतीपूर्ण हो सकता है, लेकिन अगर आप सही आहार लें तो यह मौसम भी उतना ही लाभकारी हो सकता है। इस मौसम में कुछ खास फल और सब्जियां जैसे गाजर, चुकंदर, आंवला और अन्य ताजे पौष्टिक उत्पाद मिलते हैं जो न केवल आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं, बल्कि आपकी त्वचा और ओवरऑल हेल्थ को भी बेहतर बनाते हैं। इन सब्जियों और फलों का जूस पीने से आप अपनी सेहत को आसानी से बेहतर बना सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे जूस के बारे में जो सर्दियों में खास तौर पर फायदेमंद हो सकते हैं।
गाजर और चुकंदर का जूस विटामिन A, विटामिन C, आयरन और फाइबर से भरपूर होता है। ये जूस आपकी स्किन को निखारने के साथ-साथ इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाता है। इसके अलावा, यह जूस रक्त संचार को सुधारने में भी मदद करता है। बनाने के लिए 4 गाजर, 1 चुकंदर, 1 आंवला, अदरक और काला नमक मिलाकर जूस तैयार करें। इसका सेवन करने से आप अपनी सेहत को बेहतर बना सकते हैं।
संतरे का जूस विटामिन C से भरपूर होता है, जो सर्दियों में इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए बेहद फायदेमंद है। यह शरीर को ताजगी देने के साथ-साथ हड्डियों और त्वचा के लिए भी लाभकारी है। आप गाजर, हरा सेब और संतरे का जूस भी बना सकते हैं, जो स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहतरीन होगा। हालांकि, लिवर और किडनी से जुड़ी बीमारियों या एसिडिटी की समस्या वाले लोगों को संतरे का जूस सावधानी से लेना चाहिए।
सर्दियों में शकरकंद और मूली का जूस भी सेहत के लिए लाभकारी होता है। शकरकंद में विटामिन A और C होता है, जो आपकी त्वचा को निखारने के साथ-साथ शरीर की इम्यूनिटी को भी मजबूत करता है। मूली का जूस शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है और पेट की सेहत को बेहतर बनाता है।
अनार का जूस न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि यह खून बढ़ाने और शरीर को एनर्जी देने में भी सहायक है| इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स होते हैं, जो दिल की सेहत और इम्यून सिस्टम के लिए फायदेमंद होते हैं| सर्दियों में अनार का जूस पीना बहुत लाभकारी है|