
उत्तर प्रदेश के कानपुर की घटना का जिक्र करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि ये देश का दुर्भाग्य है कि कुछ लोग भारत को बांग्लादेश, पाकिस्तान बनाना चाहते हैं।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सोमवार को कांग्रेस पर निशाना साधा उन्होंने आरोप लगाया है कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को नेहरू खानदान ने प्रताड़ित किया संभल के बाद कानपुर के मुस्लिम इलाके के बेकनगंज में कट्टरपंथियों की तरफ से अवैध तरीके से कब्जाए गए मंदिरों को प्रमिला पांडे ने खुलवाया इस सवाल के जवाब में गिरिराज सिंह ने कहा कि ये देश का दुर्भाग्य है कि कुछ लोग भारत को बांग्लादेश, पाकिस्तान बनाना चाहते हैं।
गिरिराज सिंह ने कहा कि ये कांग्रेस बात संविधान की करेंगें, लेकिन संविधान को मानेंगे नहीं उन्होंने आगे कहा, कोर्ट के ऑर्डर से संभल जाएंगे, तो पत्थर चलाएंगे मंदिर मिलेगा तो मूर्ति गायब करेंगे जो कानपुर की स्थिति हुई है और जो संभल की स्थिति है, ये यह बताता है कि देश के अंदर 1947 के बाद ये भाईचारे के बदले इन्होंने भाई जान का साथ दिया और भाईचारे को दरकिनार कर दिया ये राहुल गांधी, अखिलेश यादव और लालू यादव के लिए भाईचारे का संदेश देते हैं।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा
कांग्रेस ने आज यानी मंगलवार को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के अपमान को लेकर देशव्यापी प्रदर्शन करने वाली है। इस पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, “बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का जिंदगी भर, अगर किसी ने उनके साथ पाप किया है तो वो कांग्रेस ने किया है। नेहरू खानदान ने किया है राहुल गांधी, सोनिया गांधी समेत सभी को बाबा साहेब से नहीं, देश से माफी मांगना चाहिए।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, अगर किसी ने बाबा साहेब को प्रताड़ित किया तो नेहरू खानदान ने किया है। इसलिए राहुल गांधी व्याकुल आत्मा न हो आजकल राहुल गांधी जूडो कराटे कर रहे हैं हमेशा बाउंसर के पोज में रहते हैं वह एक बूढ़े प्रताप सारंगी के लिए बाउंसर बने थे क्या? उनमें कांग्रेस के लीडर का तो कोई गुण ही नहीं है।