
सोना आज यानी 30 जनवरी को अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 81,006 रुपए हो गया है। बुधवार को इसके दाम 80,975 रुपए प्रति दस ग्राम थे।
वहीं, चांदी की कीमत में भी आज बढ़त रही। ये 920 रुपए बढ़कर 91,600 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी की कीमत 90,680 रुपए प्रति किलो थी। चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को अपना ऑल टाइम हाई बनाया था। तब ये 99,151 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी।
इस साल अब तक ₹4,844 महंगा हुआ सोना 31 दिसंबर को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 76,162 रुपए था। बीते 30 दिन में इसमें 4,844 रुपए का इजाफा हुआ है। वहीं, 31 दिसंबर को 1 किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपए थी। इस दौरान इसमें भी 5,583 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।
4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत
- दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 76,250 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 83,170 रुपए है।
- मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 76,100 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 83,020 रुपए है।
- कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 76,100 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 83,020 रुपए है।
- चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 76,100 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 83,020 रुपए है।
- भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 76,150 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 80,070 रुपए है।
सोने में तेजी के 5 प्रमुख कारण
- ट्रम्प के अमेरिका के राष्ट्रपति बनने से जियोलॉजिकल टेंशन बढ़ गई हैं।
- अमेरिका ने हाल ही में ब्याज दरों में कटौती की है, आगे भी कटौती कर सकता है।
- डॉलर के मुकाबले रुपए के कमजोर होने से सोना महंगा हो रहा है।
- महंगाई बढ़ने से भी सोने की कीमत को सपोर्ट मिल रहा है ।
- शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ने से लोग गोल्ड ETF में निवेश बढ़ा रहे हैं।