दिल्ली सरकार के नजफगढ़ से विधायक और पूर्व परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत आज भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) में शामिल हो सकते हैं। कैलाश गहलोत, जिन्होंने रविवार को आम आदमी पार्टी (AAP) और दिल्ली सरकार के मंत्री पद से इस्तीफा दिया था, आज दोपहर 12:30 बजे भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के लिए पार्टी कार्यालय में उपस्थित होंगे।
गहलोत के इस्तीफे का कारण
गहलोत ने पत्र में कहा कि यमुना अब पहले से ज्यादा प्रदूषित हो गई है, और शीशमहल जैसे विवादों ने पार्टी की छवि को धूमिल किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी अब लोगों के अधिकारों के लिए नहीं, बल्कि केवल अपने राजनीतिक एजेंडों के लिए लड़ रही है। इससे दिल्ली सरकार की बुनियादी सेवाएं देने की क्षमता प्रभावित हुई है। गहलोत ने यह भी कहा कि दिल्ली सरकार अपने अधिकांश समय केंद्र सरकार से लड़ने में बर्बाद कर रही है, जिससे दिल्ली का विकास प्रभावित हुआ है





