Manmohan Singh Funeral: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम यात्रा

देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का आज, 28 दिसंबर को दिल्ली में निगम बोध घाट पर अंतिम संस्कार किया गया उनके निधन की खबर 26 दिसंबर की रात आई थी, और उनकी पार्थिव देह को आज कांग्रेस मुख्यालय लाया गया, जहां कई बड़े नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके अंतिम संस्कार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, गृह मंत्री अमित शाह, और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए

आपको बता दें कि मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया, और उनके पार्थिव शरीर को 8 बजे कांग्रेस मुख्यालय (AICC) लाया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने वहां आकर पूर्व प्रधानमंत्री को अंतिम श्रद्धांजलि दी। करीब 8:30 बजे से 9:30 बजे तक उनके अंतिम दर्शन के लिए समय निर्धारित किया गया। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी उनके पार्थिव शरीर के पास पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की।

कांग्रेस मुख्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री के पार्थिव शरीर के पास कांग्रेस के प्रमुख नेता और कार्यकर्ता पहुंचे। सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं ने भी मनमोहन सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर, उनकी पत्नी गुरशरण कौर और बेटियों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

मनमोहन सिंह का योगदान

मनमोहन सिंह का भारत की राजनीति और अर्थव्यवस्था में अहम योगदान रहा। उन्होंने 2004 से 2014 तक प्रधानमंत्री के रूप में देश का नेतृत्व किया। उन्हें एक मितभाषी और ईमानदार नेता के रूप में जाना जाता था। उनके कार्यकाल में भारतीय अर्थव्यवस्था ने वैश्विक मंदी के बावजूद मजबूती दिखाई, और उन्होंने कई महत्वपूर्ण आर्थिक सुधारों की नींव रखी। उन्हें उनके राजनीतिक विरोधी भी सम्मान और श्रद्धा देते थे। उनका निधन भारतीय राजनीति और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

Related Posts

अपनी सरकार के पुलिसकर्मियों को UP के मंत्री की खुली धमकी, 7 पुलिस वालों के हाथ-पैर तुड़वाकर….

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद ने सुल्तानपुर के चांदा के मदारडीह गांव में एक सभा को संबोधित करते हुए अपनी ही सरकार के पुलिसकर्मियों को खुलेआम…

UP में 16 IPS अफसरों का ट्रांसफर,अंजली विश्वकर्मा एडीसीपी कानपुर कमिश्नरेट बनीं

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. लखनऊ, प्रयागराज सहित अन्य जिलों के16 आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर कर दिया गया है. इनमें कुछ अफसरों को उसी जिले में प्रमोशन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *